Yahoo! अवतार

Yahoo! अवतार

अपनी वर्चुअल तस्वीर बनाएँ!

अवतार वह छवि होती है जिसे आप मित्रों के साथ IM करने के दौरान स्वयं को ऑनलाइन दिखाने के लिए बनाते हैं. आप कैसे हैं, क्या हैं, और आपको क्या पसंद है यह दर्शाने के लिए आप उसका चेहरा, कपड़े, एक्सेसरीज़, हेयरस्टाइल, यहाँ तक कि उसकी पृष्ठभूमि की चीज़ें भी बदल सकते हैं. अपने मित्रों के साथ IM के दौरान अपना मूड जताने के लिए भी आप अवतार का उपयोग कर सकते हैं.

शुरू करने के लिए, अपनी वर्चुअल तस्वीर बनाने हेतु Yahoo! अवतार वेबसाइट पर जाएँ. अवतार बदलने के लिए आप कभी भी यहाँ वापस आ सकते हैं. अपना अवतार बना लेने के बाद, यह सुनिश्चित कर लें कि आपने मित्रों के साथ IM करने के समय उसे प्रदर्शित करने का विकल्प चुना है.

आपका अवतार आपके IM के दौरान आपका मूड भी बख़ूबी बताएगा. जब आप अपने मैसेज में कोई मुस्कुराता हुआ इमोटिकॉन भेजेंगे, तो आपका अवतार भी आपके साथ मुस्कुराएगा. नोट करें कि यह अवतार सुविधा Yahoo! मैसेंजर के केवल कुछ ही संस्करणों में समर्थित है.

अवतार मेकओवर प्लग-इन

किसी मित्र के लिए अवतार बनाना या बदलना चाहते हैं? किसी मित्र के लिए नया अवतार बनाने या उनके अभी के अवतार को नया बनाने के लिए अवतार मेकओवर प्लग-इन का उपयोग करें. उनके बाल, कपड़े, एक्सेससरीज़ (यहाँ तक कि उनका लिंग भी!) बदल सकते हैं. आपके मित्र आपके द्वारा किए गए बदलावों को स्वीकार कर सकते हैं और उन्हें अपने अवतार में लागू कर सकते हैं, या फिर वे आपके फ़ैशन की शैली को नकार सकते हैं.