चैट रूम

चैट रूम

उन लोगों से मिलें जिनके शौक आप जैसे हैं.

समान रुचि वाले मित्रों से मिलने और बात करने के लिए चैट रूम बहुत शानदार स्थान हैं. आपको मनोरंजन से लेकर खेल, राजनीति से लेकर पॉप संस्कृति तक के अनेक विषयों से संबंधित चैट रूम मिलेंगे. आप इमोटिकॉन्स, कस्टम फ़ॉन्ट्स और वॉइस द्वारा भी अपनी चैट को मज़ेदार बना सकते हैं.

सुरक्षित रूप से चैट करने के तरीके

चैट रूम्स Yahoo! मैसेंजर 8.1, 9.0 और Mac में उपलब्ध हैं. किसी चैट रूम में शामिल होने के लिए, अपने मैसेंजर मेनू में "Yahoo! चैट" देखें. इसके बाद वह विषय चुनें जिस पर आप पहले से बातूनी लोगों से भरे सक्रिय रूम में शामिल होकर चर्चा करना चाहते हैं.

महत्वपूर्ण: जब आप Yahoo! मैसेंजर में किसी चैट रूम में जाते हैं, तो आपके द्वारा अपनी पहचान के रूप में चुना जाने वाला Yahoo! आईडी उसी रूम में मौजूद दूसरे Yahoo! यूज़र्स को दिखाई देगा. यदि आप चैट रूम में अपना प्राथमिक Yahoo! आईडी नहीं दिखाना चाहते हैं, तो हम यह अनुशंसा करते हैं कि चैट रूम्स में उपयोग के लिए आप एक वैकल्पिक Yahoo! आईडी बना लें.