प्रदर्शन छवियाँ

प्रदर्शन छवियाँ

IM करते समय कोई पसंदीदा चित्र दिखाएँ.

Yahoo! मैसेंजर पर मित्रों से बात करते समय स्वयं को दर्शाने के लिए आप किसी छवि का उपयोग कर सकते हैं. मैसेंजर की प्रदर्शन छवि गैलेरी से कोई फ़ोटो चुनें, या कोई छवि चुनने के लिए अपने कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव को ब्राउज़ करें. निम्न प्रकार की फ़ाइलें प्रदर्शन छवि के रूप में उपयोग की जा सकती हैं: PNG, BMP, JPG और GIF.

आपकी प्रदर्शन छवि आपके मित्रों की संपर्क सूचियों में आपके नाम के पास दिखाई देती है, ताकि वे आपको आपके चित्र, या आपके नाम द्वारा असानी से ढूँढ सकें. यह किसी वार्तालाप के दौरान आपके सामने IM विंडो में भी दिखाई देती है. जब आप अपनी प्रदर्शन छवि अपडेट करते हैं तो वह आपके मित्रों की सूचियों पर भी अपने आप अपडेट हो जाती है.

क्या कोई नई प्रदर्शन छवि ढूँढ रहे हैं? बस Yahoo! खोज पर कोई छवि खोजें. जब आपको इच्छित छवि मिल जाए, तो उसे अपने कंप्यूटर पर सहेजें, और फिर उसे Yahoo! मैसेंजर पर लोड करें.