गोपनीय & गोपनीयता सेटिंग्स
इस पर नियंत्रण रखें कि आपको कौन ऑनलाइन देख रहा है. अवांछित IM भी ब्लॉक करें.
गोपनीय सेटिंग्स Yahoo! मैसेंजर पर बिताए गए आपके समय पर आपको अधिक नियंत्रण रखने देती हैं, जिसमें आप यह चुन सकते हैं कि कौनसे मित्र आपको ऑनलाइन और कौनसे ऑफ़लाइन देख पाएँगे.
यदि आप साइन इन करना चाहते हैं किंतु अपने मित्रों को ऑनलाइन नहीं दिखाई देना चाहते हैं, तो लॉग इन के समय "अदृश्य के रूप में साइन इन करें" विकल्प चुनें. साइन होने के बाद, आप ऑनलाइन उपलब्ध अपने मित्रों को देख सकते हैं किंतु वे आपको नहीं देख सकते. आप ऐसे में भी मैसेज भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं, भले ही आप ऑफ़लाइन दिखाई दें.
यदि आप पहले से ही साइन इन हैं और अपने मित्रों के लिए अदृश्य दिखाई देना चाहते हैं, तो अपनी स्थिति को "सभी के लिए अदृश्य" पर करें. इससे आप तुरंत अपने मित्रों को ऑफ़लाइन दिखाई देंगे.
कुछ मित्रों को ऑनलाइन दिखाई देने किंतु अन्य लोगों को ऑफ़लाइन दिखाई देने के लिए, कौनसे मित्र आपको ऑनलाइन देख पाएँगे यह निर्धारित करने हेतु व्यक्तिगत गोपनीय सेटिंग्स का उपयोग करें. अपनी संपर्क सूची में किसी मित्र पर राइट क्लिक करके आप व्यक्तिगत गोपनीय सेटिंग्स तक पहुँच सकते हैं. आप एक संपूर्ण समूह (उदाहरण के लिए, सहकर्मी) के लिए भी अदृश्य हो सकते हैं. व्यक्तिगत गोपनीय सेटिंग्स केवल Yahoo! मैसेंजर के निम्न संस्करणों में उपलब्ध है: 9.0 (XP), Mac.
अवांछित मैसेजेज़ को कैसे संभालें
इंस्टेंट मैसेजिंग अपने परिचितों और विश्वसनीय लोगों से कनेक्ट होने का एक मज़ेदार और तेज़ तरीका है. किंतु कभी-कभी, आपके मित्रों के समूह के बाहर के कुछ लोग भी आपसे संपर्क करने का प्रयास कर आपसे वार्तालाप शुरू कर सकते हैं. यदि आपको किसी व्यक्ति से कोई अवांछित मैसेज मिलता है, तो उनके मैसेजेज़ को स्थायी रूप से अवरोधित करने के लिए आप IM विंडो में "ध्यान न दें/ध्यान न दें सूची में जोड़ें" बटन क्लिक कर सकते हैं. उस समय आपके पास उस मैसेज को स्पैम के रूप में रिपोर्ट करने का विकल्प भी होगा. आपके द्वारा अवरोधित किए जा रहे यूज़र को यह नहीं पता चलेगा कि आपने उनके मैसेजेज़ पर ध्यान नहीं देने की व्यवस्था की है.
Yahoo! मैसेंजर में स्पैम की रिपोर्ट करने का कार्य भी इसी प्रकार होता है. यदि आपको किसी यूज़र से कोई अवांछित IM मिलता है, तो आप "स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें" लिंक क्लिक कर सकते हैं. इससे वह यूज़र आपकी ध्यान न दें सूची में भी जुड़ जाएगा.
