वेबकैम वीडियो
अरे वाह मुस्कुराइए — आप कैमरे के सामने हैं!
कोई वेबकैम (वेब कैमरा) आपके द्वारा किसी मित्र के साथ इंस्टेंट मैसेज करते समय आपकी (या आपके आसपास की चीज़ों की) लाइव वीडियो छवियाँ साझा करने की सुविधा देता है. किसी वार्तालाप के दौरान अपना वेबकैम प्रारंभ करें, या अपनी स्थिति के रूप में अपने वेबकैम की लिंक ब्रॉडकास्ट करके अपने मित्रों के साथ ट्यून इन करने के लिए उन्हें आमंत्रित करें.
जब आप अपनी स्थिति को "मेरा वेबकैम देखें" पर सेट करते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आप अपने मित्रों को अपने ब्रॉडकास्ट में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. आपके मित्र आपका वेबकैम देखना चाहते हैं यह दर्शाने के लिए मित्र आपके स्थिति मैसेज पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद आपको अपने मित्र द्वारा आपका वेबकैम देखने का अनुरोध मिलेगा जिसे आप स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं.
इसके अतिरिक्त, अधिकांश प्रमुख वेबकैम निर्माता वेबकैम को Yahoo! मैसेंजर के संगत बनाते हैं; बस आपको पैकेज पर Yahoo! मैसेंजर का लोगो देखना होगा.
क्या अपना वेबकैम सेट करने में कुछ मदद चाहते हैं? Yahoo! मैसेंजर सहायता केंद्र पर जाएँ.
