अधिकृत भागीदार
Yahoo! उन्नत इंस्टेंट मैसेजिंग (IM) सॉल्यूशंस सक्षम करने और विभिन्न सेवाओं और एप्लिकेशंस की कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए चुनी हुई तकनीक कंपनियों के साथ कार्य करता है. केवल Yahoo! और अधिकृत Yahoo! मैसेंजर भागीदार ही Yahoo! मैसेंजर नेटवर्क पर स्वीकृत एक्सेस दे सकते हैं.
अपने ग्राहकों को उच्च स्तर की गुणवत्ता देने और उनका विश्वास पाना सुनिश्चित करने के लिए, हम इन अधिकृत भागीदारों को Yahoo! मैसेंजर सेवा की अपडेट्स की सूचना देते हैं और उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाले, यूज़र-फ़्रेंडली समेकित उत्पाद और सेवाएँ देने में मदद करते हैं. इसके अतिरिक्त, हमारे अधिकृत भागीदारों को एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस (API) के दस्तावेज़ और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाती है जिससे उत्पाद और सेवा के विकास में सहायता मिलती है. कुछ स्थितियों में, Yahoo! और कोई अधिकृत भागीदार किसी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर संयुक्त रूप से कार्य कर सकते हैं. इसमें परीक्षण वातावरण Yahoo! द्वारा प्रदान किया जाएगा.
Yahoo! सभी अधिकृत भागीदारों और भागीदार के उत्पादों और सेवाओं के लिए तकनीकी समर्थन उपलब्ध कराता है.
नेटवर्क भागीदार
Yahoo! मैसेंजर यूज़र्स Windows Live™ Messenger यूज़र्स को इंस्टेंट मैसेज कर सकते हैं. माइक्रोसॉफ़्ट के साथ Yahoo! की भागीदारी होने से विश्व को सबसे बड़ा IM समुदाय मिला है. Yahoo! और माइक्रोसॉफ़्ट मिलकर इन इंस्टेंट मैसेजिंग समुदायों के बीच बेहतर इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करते हैं. Yahoo! मैसेंजर और Windows Live Messenger यूज़र्स को एक दूसरे से बातें करने के लिए किसी अतिरिक्त सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता नहीं होती है.
एंटरप्राइज़ IM भागीदार
माइक्रोसॉफ़्ट जैसे अधिकृत भागीदारों के साथ कार्य करके Yahoo! एंटरप्राइज़ इंस्टेंट मैसेजिंग नेटवर्क्स की कनेक्टिविटी सक्षम करता है. Microsoft Office Live Communication Server का उपयोग करने वाले एंटरप्राइज़ या संगठनों के पास उनके यूज़र्स को Yahoo! मैसेंजर समुदाय के 5 करोड़ लोगों को इंस्टेंट मैसेज करने और उनकी उपस्थिति/ऑनलाइन स्थिति देखने की सुविधा देने का विकल्प होता है.




